अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जी.ए. उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,लालगंज, वैशाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर, वैशाली के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लालगंज प्रखंड स्थित जी.ए. उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष तथा अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कश्यप ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से रोशनी कुमारी और सिमरन कुमारी को मिला। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से प्रियांशी कुमारी और काजल कुमारी ने प्राप्त किया, जबकि तीसरा स्थान नंदनी के नाम रहा।

अधिकार मित्र संतोष कुमार ने मानवाधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष 10 दिसंबर को यह दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। मानवाधिकार सभी मनुष्यों के ऐसे मूलभूत अधिकार हैं, जिनसे नस्ल, धर्म, जाति, लिंग, राष्ट्रीयता आदि के आधार पर किसी को वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948 में की गई थी।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकार जीवन के हर क्षेत्र—स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार—से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2025 का थीम लोगों को अपने दैनिक जीवन में गरिमा, समानता और न्याय का अनुभव कराना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आकांक्षी परियोजना से प्रियांशु राज, शिक्षक हिमांशु मंदिरलवार, प्रवीण कुमार, सौरभ कुमार, लालदेव दास, लुतुफूर रहमान, संजय कुमार, अभिषेक प्रकाश, रचना कुमारी, गुंजन चंदेश्वर मिश्रा, संगीता कुमारी, रीता प्रियदर्शिनी सहित विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

#मानवाधिकार_दिवस #जिला_विधिक_सेवा_प्राधिकार #पेंटिंग_प्रतियोगिता #लालगंज, वैशाली_समाचार #शिक्षा जागरूकता_कार्यक्रम #छात्र_प्रतिभा #स्कूल_इवेंट, #Human_Rights_Day

ये भी पढ़े…

राजापाकर में जननी सुरक्षा शिविर: 108 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, 51 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-जननी-सुरक्ष/12/2025/09/22/50/29/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief