अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस, जागरूकता ही सुरक्षा की कुंजी—वक्ताओं का संदेश।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बैनर तले आज विश्व मानवाधिकार दिवस बड़े ही सम्मान, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुनैद ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली असगर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मानवाधिकारों की जागरूकता समाज की प्रगति और न्याय की मजबूत नींव है।”

उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैले उन अपराधों और कुरीतियों पर रोक लगाना है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं। संगठन भ्रष्टाचार, महिला शोषण, महिला उत्पीड़न, रिश्वतखोरी, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल मजदूरी तथा अन्य अमानवीय घटनाओं के विरुद्ध लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी सुरक्षित होगा जब हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सिंह, प्रदेश महासचिव रंजय कुमार राय, जिला अध्यक्ष वैशाली रंजीत कुमार राय, जिला प्रभारी वैशाली महेश साह, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर अंगूरी खातून, जिला अध्यक्ष समस्तीपुर ज्योति सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. इरफान तथा प्रखंड अध्यक्ष कांटी मोहम्मद जाहिद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, ग्रामीण प्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और समाज में न्याय एवं समानता स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

“मानवाधिकार जागरूकता ही सुरक्षित समाज की नींव”

#मानवाधिकार_दिवस #अंतर्राष्ट्रीय_मानवाधिकार_सुरक्षा_संगठन #मुजफ्फरपुर #समाजिक_जागरूकता #मानवाधिकार_सुरक्षा #जागरूकता_अभियान #सामाजिक_न्याय #महिला_सुरक्षा #बाल_अधिकार #भ्रष्टाचार_विरोधी #HumanRightsDay

ये भी पढ़े….

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जी.ए. उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

https://satyamgramnews.in/अंतरराष्ट्रीय-मानवाधिका/12/2025/10/17/06/15/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief