
सत्यम ग्राम न्यूज,वैशाली, संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज जिला पदाधिकारी महोदया वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता के पालन, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदया, पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस आब्जर्वर एवं चुनाव आब्जर्वर द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही फ्लैग मार्च, सर्च ऑपरेशन एवं वाहन जांच अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वैशाली जिला प्रशासन एवं पुलिस ने दोहराया कि वे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
#वैशाली_चुनाव_2025 #डीएम_वैशाली #एसपी_वैशाली #समाहरणालय_बैठक #निर्वाचन_तैयारी #आदर्श_आचार_संहिता #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #AkhileshKumar
ये भी पढ़ें….
सात जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हजारों रुपए,पांच फरार,
https://satyamgramnews.in/सात-जुआरी-गिरफ्तार-पुलिस/10/2025/19/18/04/44/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 78