कटहरा : आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामला संदेहास्पद।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां /वैशाली: जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के फतहपुर चकसुलेमान गाँव स्थित आम के बगीचा में पेड़ से संदेहास्पद स्थिति में 30 वर्षीय अर्जुन पासवान का शव लटकने की खबर पर ग्रामीणों भीड़ उमड़ पड़ी।

संदेहास्पद मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही थी। इसी दौरान घटना स्थल पर 112 एवं कटहरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थितिका मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कटहरा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर हलैया पंचायत के वार्ड 4 फतहपुर चकसुलेमान गाँव निवासी हरिलाल दास के  30 वर्षीय छोटे पुत्र अर्जुन पासवान का शव शनिवार को घर से महज लगभग एक सौ फीट की दूरी पर स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटके होने की खबर आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते आस पास समेत ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों में संदेहास्पद मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही थी। लोगों के मुताबिक मृतक अर्जुन पासवान की शादी पातेपुर थाना क्षेत्र के लदहो पंचायत के पहाड़पुर गाँव निवासी लखीन्द्र पासवान की पुत्री निशा कुमारी से लगभग दो वर्ष पूर्व में हुई थी। तब से बार बार मैके एवं ससुराल आने जाने को लेकर विवाद बना रहता था। हाल ही में निशा कुमारी के मायके में पंचायत के माध्यम से मामला को सुलझाया गया था।

वही दूसरी ओर ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपित करते हुए निशा कुमारी द्वारा दहेज उत्पीड़न मामला दर्ज कराया गया था। जो न्यायालय में लंबित है। 

लोगों का मानें तो यह बड़ा अटपटा सा मामला दिखता है। पुतोह और ससुर का मधुर संबंध होने के बाबजूद निशा कुमारी द्वारा ससुर को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।  तारिख पर  हरिलाल दास हाजीपुर न्यायालय गये हुए थे।

अब सवालिया निशान यह है कि मृतक का शव दिन के दो बजे तक पेड़ से शव लटका रहा। पिता न्यायालय का चक्कर काट रहा था। मृतक की पत्नी निशा कुमारी को पोल से बांध रखा था। जहाँ तरह तरह की चर्चाएं के बीच पहुंची कटहरा थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा कुमारी को मामले में पूछताछ के लिए थाना ले आयी है। पुलिस ने शव को कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है‌। इस मामले में पुलिसिया भाषा में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामला खुलकर सामने आयेगा।

ये भी पढ़े…

गोरौल : प्रेमी संग फरहार दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया बरामद

https://satyamgramnews.in/goraul-प्रेमी-संग-फहार-दो-बच्चों/09/2024/20/22/34/32/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief