उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर पुरैना में नयी प्रधानाध्यापिका ने लिया पदभार

सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर वैशाली,संवाददाता लक्ष्मी कुमारी | 24 जुलाई 2025 : आज उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर पुरैना में बीपीएससी से नियुक्त नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोरमा कुमारी ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें बुके, फूल और मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सौरभ जी ने विद्यालय में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पदभार सौंपा। उनके कार्यकाल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए सदैव याद किया जाएगा।

प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोरमा कुमारी के पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सहयोग देने का संकल्प लिया। साथ ही, भेरौखड़ा पंचायत की ओर से उप मुखिया अमोद कुमार, सोनू, उमेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि नए नेतृत्व में विद्यालय नई ऊँचाइयों को छुएगा।

#प्रधानाध्यापिका_पदभार#विद्यालय_समाचार#AfzalpurSchool#उच्चतर_माध्यमिक_विद्यालय#VaishaliNews#Patepur#BPSCनियुक्ति#शिक्षा_विकास#SchoolLeadership#मनोरमा_कुमारी#भेरौखड़ा_पंचायत#शिक्षक_सम्मान#NewBeginning#EducationalLeadership#SchoolUpdate

ये भी पढ़े…

बड़ी खबर: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

https://satyamgramnews.in/बड़ी-खबर-औद्योगिक-क्षेत्/07/2025/24/19/19/19/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

 

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली