
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर | आकाशचंद्र वर्मा। कृषि कार्यालय किसान भवन बसरा के परिसर में सोमवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने की, जबकि संचालन कृषि समन्वयक सुबोध कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी खाद-बीज विक्रेता एवं डीलर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र राम शामिल हुए। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, कृषि कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र राम ने खाद-बीज विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके हितों का पूरा ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे।
विधायक ने यह भी कहा कि यदि खाद-बीज विक्रेताओं को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे उसे सामने रखें, समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से बाहर के विधायक चुने जाते रहे, जिन्हें स्थानीय समस्याओं से विशेष सरोकार नहीं था, लेकिन अब क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने सभी विक्रेताओं से किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी किसानों के हित में कार्य करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस मौके पर विधायक महेंद्र राम, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि कुमार सौरभ, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, नीतीश कुमार, रौनी कुमार, सुबोध कुमार, रामदयाल राय, पंकज साह, अमर वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
सरकारी दर पर खाद-बीज वितरण का विधायक ने दिया सख्त निर्देश, किसानों के हित को बताया सर्वोपरी।
#राजापाकर #उर्वरकनिगरानीसमिति #किसानहित #खादबीजवितरण #कृषिविभाग #विधायकमहेंद्रराम #बसरा #वैशाली
ये भी पढ़े…
सॉल्वर गैंग का सरगना गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
https://satyamgramnews.in/सॉल्वर-गैंग-का-सरगना-गिरफ/12/2025/15/19/43/08/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


