
एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम को लक्ष्मी पूजा पंडाल में चुनरी दे किया सम्मानित।
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर संवाददाता। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम ने मंगलवार को क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने राजापाकर बाजार पहुंचकर डाकघर स्थित माता लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान महेंद्र राम ने कहा कि —
> “दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी की पूजा घर-घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की जाती है। यह पर्व लोगों को एकता और श्रद्धा का संदेश देता है।”
कार्यक्रम के अवसर पर मेला समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मेले में आए लोगों का भव्य स्वागत किया गया।
विदित हो कि पोस्ट डाकघर चौक पर हर वर्ष दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है, जो पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।
इस मौके पर जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, अमर वर्मा, लक्ष्मण पासवान, ओंकार नाथ गुप्ता, ओमप्रकाश, राजेश राम, प्रदीप राम, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, चंदन श्रीवास्तव, पंकज साह, राजकुमार राय, मंजय कुमार राय, भीम कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
#एनडीए प्रत्याशी #विधानसभा चुनाव #लक्ष्मी पूजा #राजापाकर न्यूज़ #लोजपा आर
ये भी पढ़े…
दीपावली की सजावट के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम।
https://satyamgramnews.in/दीपावली-की-सजावट-के-दौरान/10/2025/21/20/50/39/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली