ओवरलोड वाहनों पर लापरवाही बनी हादसों की वजह

 

हाजीपुर–जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलटा, दो दुकानें क्षतिग्रस्त

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : थाना नियंत्रणाधीन बरांटी थाना क्षेत्र के हाजीपुर–जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह एक ओवरलोड मिट्टी लदी हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दक्षिण दिशा में पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे स्थित दो दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के कारण हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त दुकानों के मालिक विमल साह और प्रभु साह बताए जा रहे हैं, जिनकी दुकानों में रखा सामान बुरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दो दुकानों को आंशिक क्षति हुई है। अभी तक इस मामले में किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में शामिल हाईवा का नंबर BR01GM/9105 बताया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय एनएच पर ओवरलोड हाईवा ट्रकों का परिचालन धड़ल्ले से होता है, जिस पर प्रशासनिक निगरानी नहीं के बराबर है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है।

#सड़क_हादसा #ओवरलोड_हाईवा #एनएच322 #बरांटी_थाना #राजापाकर #हाजीपुर_जंदाहा #स्थानीय_समाचार

ये भी पढ़े…

बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में पंचायत स्तर पर जनजागरूकता की मजबूत पहल।

https://satyamgramnews.in/बाल-विवाह-उन्मूलन-की-दिशा/12/2025/20/18/54/55/satyamgramnewsnetwork/

बाल विवाह से मुक्ति के लिए बसंता–जहानाबाद पंचायत में 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली