कड़ाके की ठंड में अंचल प्रशासन की पहल, अलाव से मिली राहत।

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। सत्यम ग्राम न्यूज़। विगत कई दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच रविवार को राजापाकर अंचल प्रशासन की ओर से एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अंचल प्रशासन द्वारा प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई, जिससे दुकानदारों, ठेले वालों, राहगीरों और देर शाम तक बाजार में मौजूद लोगों को ठंड से राहत मिली।

अंचलाधिकारी के निर्देश पर रविवार दोपहर बाद राजस्व कर्मचारियों द्वारा राजापाकर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाया गया। अलाव की व्यवस्था होते ही बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आई। खासकर मेन मार्केट राजापाकर में वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी उर्फ हजारी चौधरी ने अंचल प्रशासन की इस पहल की जमकर प्रशंसा की।

दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन के इस मानवीय प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि ठंड के पूरे मौसम में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि गरीब, असहाय एवं आजीविका के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

#राजापाकर#अलाव_व्यवस्था#ठंड_से_राहत#अंचल_प्रशासन#जनहित#वैशाली_समाचार#सत्यम_ग्राम_न्यूज़

ये भी पढ़े…

ओवरलोड वाहनों की लापरवाही बनी हादसों की वजह

हाजीपुर–जंदाहा एनएच-322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलटा, दो दुकानें क्षतिग्रस्त_

https://satyamgramnews.in/ओवरलोड-वाहनों-पर-लापरवाह/12/2025/20/21/08/02/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली