कर्णपुरा विद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान, एसडीपीओ संजीव कुमार ने बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के गुर

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर — आकाशचंद्र वर्मा। श्रीमती राम सुमारी देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कर्णपुरा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी द्वारा मुख्य अतिथि एसडीपीओ संजीव कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत से हुई।

एसडीपीओ ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि —

• सड़क पार करते समय हमेशा ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।

• दाएं-बाएं देखकर ही सड़क पार करें।

• बाइक चलाते समय गति सीमा का पालन करें।

• ट्रैफिक सिग्नल — लाल बत्ती पर रुकें, हरी बत्ती पर चलें और पीली बत्ती पर धीमे हों।

• बाइक पर तीन सवारी पूर्णत: प्रतिबंधित है।

उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में भी बातचीत की और उन्हें ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। कई छात्राओं ने डॉक्टर, इंजीनियर, IAS व IPS बनने की इच्छा व्यक्त की।

एसडीपीओ ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही बच्चों को सलाह दी कि किसी समस्या पर पहले माता-पिता को और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचित करें।

कार्यक्रम में एसआई पूनम कुमारी, प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी, संजय कुमार सिन्हा, अभय कुमार, सुकांत शेखर, नीरज कुमार चौधरी, धर्मेंद्र किशोर, पंकज कुमार मिश्रा, रामप्रवेश पटेल, सरोज वाला, मनीषा कुमारी, प्रतिभा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

#RoadSafetyWeek #MahuaSDPO #RajapakarNews #SchoolAwarenessProgram #TrafficRules #SatyamGramNews #StudentAwareness #VaishaliNews #SafetyFirst #RoadSafetyCampaign

ये भी पढ़े….

पातेपुर में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन का जनसंवाद, विकास कार्य पूरा…

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-में-मंत्री-लखेंद/12/2025/07/17/04/43/satyamgramnewsnetwork/

“मंत्री बने, पर जनसेवा पहले जैसी—लखेंद्र रौशन का आश्वासन”

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली