कृणाल कुमार जायसवाल जेजेडी के प्रदेश सचिव किये गए नियुक्त। 

सत्यम ग्राम न्यूज़,महुआ (वैशाली)। महुआ गांधी चौक के निवासी सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र कृणाल कुमार जायसवाल को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े पुत्र की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के बिहार प्रदेश संगठन में प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में पार्टी ने लिखा है कि संगठनात्मक व सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। अभी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की युवा प्रदेश अध्यक्ष भी है।

कृणाल कुमार जायसवाल की नियुक्ति से स्थानीय क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

#कुणालकुमारजायसवाल#जनशक्तिजनतादल#JJD#प्रदेशसचिव#MahuaNews#VaishaliNews#PoliticalNews#BiharPolitics#NewAppointment#BreakingNews

ये भी पढ़े…

अमरजीत कुमार यादव चौथी बार बने IHRSO के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

https://satyamgramnews.in/ihrso-पटना-बिहार-अमरजीत-कुमार/11/2025/16/10/59/42/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief