
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट से जारी आदेश कुर्की जप्ती के आलोक में राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी मोहम्मद मुस्लिम पिता अब्दुल हकीम के घर पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई शनिवार को की गई। जिसके तहत उसके घर का किवाड खिड़की पुलिस प्रशासन द्वारा उखाड़ी गई और घर के सारे सामान की सूची बनाकर थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी सह प्रशिक्षु एडीएम आरती कुमारी थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी व पुलिस बल चौकीदार भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुस्लिम द्वारा अपने संबंधियों से मोटी रकम उधार में ली गई थी। लेकिन उसे ससमय लौटाया नहीं गया।जिसके आलोक में उनके संबंधी द्वारा कोर्ट में केस दायर किया गया था। केस में ससमय उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट द्वारा एक तरफा फैसला करते हुए कुर्की जप्ति का आदेश दिया गया। मौके पर चौकीदार कर्पूरी पासवान धर्मेंद्र पासवान मिलन पासवान बीपी कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : राजापाकर में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली