गोरौल : वरिष्ठ पत्रकार राम नाथ विद्रोही का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल, वैशाली | 19 जुलाई 2025

जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं गोरौल टाइम्स के संपादक श्री राम नाथ विद्रोही जी का अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत समेत समूचे वैशाली जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री विद्रोही जी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे और उन्होंने सदैव निडरता, निष्पक्षता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वे आम जनता की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उनकी निर्भीक लेखनी, संघर्षशीलता और संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें पत्रकारों की भीड़ में एक अलग पहचान दी। वे न केवल एक अच्छे पत्रकार थे, बल्कि एक सजग समाजसेवी भी थे।

इस दुखद अवसर पर सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क के मुख्य संपादक अखिलेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि –

> “विद्रोही जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे पथप्रदर्शक, मार्गदर्शक और सच्चे पत्रकारिता के उदाहरण थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करे।”

💐 श्रद्धांजलि 💐

– रिपोर्ट: सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क, वैशाली

📞 संपर्क: 9931084637

#रामनाथ_विद्रोही#वरिष्ठ_पत्रकार#श्रद्धांजलि#पत्रकारिता_जगत#गोरौल_टाइम्स#VaishaliNews#सत्यम_ग्राम_न्यूज़#RIP#Tribute#पत्रकार_की_शक्ति#नमन#HeartfeltCondolence#पत्रकार_सम्मान

ये भी पढ़े…

महिला थाना अध्यक्ष महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

https://satyamgramnews.in/महिला-थाना-अध्यक्ष-पुतुल/07/2025/20/04/39/20/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief