गोरौल : शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा।

गोरौल, सत्यम ग्राम न्यूज़ : गोरौल प्रखंड क्षेत्र के भानपुर बरेवा पंचायत के लक्ष्मी नारायणपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 घण्टे का रामधुन अष्टयाम जाप यज्ञ एवं कलश यात्रा को लेकर गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में 551 कुमारी कन्या एवं महिला शामिल हुई। इससे पूर्व कलश यात्रा में आचार्य के मंत्रोउच्चारण के साथ बाबा मलंग स्थान के निकट पहलेजा घाट से लाये पवित्र गंगा जल कलश में भरा गया और कलश यात्रा चांदपुरा, राजखंड गांव होते हुए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का जयकारा लगते हुए अष्टयाम यज्ञ स्थल लक्ष्मी नारायणपुर पहुँची। 

यज्ञ मंडप के चारो तरफ से कलश स्थापित कर किया गया। इस कलश यात्रा में वैशाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा,प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह,सुमन प्रकाश महतो,सुबोध पंडित,ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, रंधीर कुमार सिंह,अमर कुमार, शशि कुमार, कृष्ण नंदन कुमार, नीतीश कुमार,सोनु कुमार, दीपक कुमार सोनी,धर्मेंद्र कुमार,शिव रंजीत पासवान, विशाल कुमार, दिलीप भगत,राज किशोर दास,दीपक दास, रंजीत पंडित,रत्नेश कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

ये भी पढ़े…

ग्रामीनो ने सड़क निर्माण हेतु केंद्रीय मंत्री को सौपा आवेदन।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-उत्तरी-पंचायत-क/02/2025/24/19/58/04/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR