
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर, प्रकाश वर्मा। चतुर्थ चरण में पैक्सों के लिए रविवार 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड के 13 पंचायतों में से 12 में आगामी 1 दिसंबर को चुनाव होंगे।बखरी बड़ाई पैक्स में चुनाव नहीं होंगे प्रखंड क्षेत्र में कुल 33 बूथ बनाए गए हैं और सभी पंचायतों में 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
चुनाव के दिन ऑब्जर्वर एवं जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव की निगरानी करेंगे। सभी बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सभी बूथों पर बिहार पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात होंगे। सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश ने बताया कि भलुई कॉलेज राजापाकर को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को भलुई कॉलेज के परिसर से सभी चुनाव कर्मियों को चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : तीन लोगों के विरुद्ध चोरी से विधुत जलाने की प्राथमिकी दर्ज |
VAISHALI NEWS : तीन लोगों के विरुद्ध चोरी से विधुत जलाने की प्राथमिकी दर्ज |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली