चेहराकलां : ईद -उल -अजहा पर मुसलमान भाइयो ने बकरे की दी कुर्बानी।

ईद उल अजहा पर नवाज अदा करते मुसलमान भाइयो

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां: प्रखण्ड क्षेत्रों में मुसलमान भाइयो ने बकरे दी कुर्बानी यह त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रशासनिक व्यवस्था चौक चौकस थी‌। जानकारी के  अनुसार  प्रखंड के  पंचायत चेहराकलां, मंसूरपुर हलैया, शाहपुर खुर्द, छौराही, खाजेचांद छपड़ा, बेगम पट्टी, मथना मिलिक, सरैया, सराय अफजल, मुस्तफापुर, करहटिया बुजुर्ग, रसलपुर फतह,  बस्ती सरसीकन, कैला जलालपुर, वीरभान जलालपुर, शेखपुरा गंगटी, मोहम्मदपुर गंगटी, बकसामा, मंजिया सरमस्तपुर झिटकाही समेत अन्य गांवों में कुर्बानी शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में मनाया गया।

वही वस्ती सरसिकन पंचायत के उप मुखिया  मो. फैसल ने ईद उल अजहा पर पंचायत वाशियो को तहे दिल से मुबारक वाद दिया हैँ और अल्लाह ताला से पंचायत मे शांति  उन्नति और सभी लोग अमन चयन से रहे ऐसी दुआ की हैँ।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : तेज आंधी-बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमराई।

https://satyamgramnews.in/तेज-आंधी-बारिश-के-बाद-बिजल/06/2025/07/02/54/01/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief