
सत्यम ग्राम न्यूज, चेहरा कलां /वैशाली : चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन परिसर मथना मिलिक में रविवार को में आसमा परवीन फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन डा. आसमा प्रवीण फाउंडेशन के डाक्टर आसमा प्रवीण एवं स्थानीय मुखिया श्री नन्द किशोर राय ने संयुक्त रूप से फीता काट किया।

शिविर में उपस्थित आधा दर्जन चिकित्सको के टीम द्वारा भिन्न-भिन्न भागों से अपने स्वास्थ्य सम्बंधित ईलाज के लिए पहुंचे व्यक्तियों को जांच, उचित सलाह सहित दवा उपलब्ध करायी गयी ।

डा.आसमा परवीन फाउंडेशन द्वारा मथना मिलिक के पंचायत भवन परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का नेतृत्व डॉ. आसमा परवीन ने किया। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया।
यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण था, जिससे ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामाधान किया गया। इस तरह का शिविर बारी बारी से प्रखंड के सभी पंचायत मे आयोजित किया जा रहा है। उक्त बात की जानकारी कैम्प के सदस्य ने दी।
ये भी पढ़े …
बरांटी: 3 लाख रूपये गबन मामले मे प्राथमिकी दर्ज।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief