चेहराकलां : बखरी दोआ राजकृत उच्च विद्यालय के संस्थापक सह सचिव स्व. नेवा राय की मनाई गई 22वीं पुण्यतिथि।

 

स्व. नेवा राय के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए विधायक डा.मुकेश रौशन
स्व. नेवा राय के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने जाते हुए गणमान्य लोगो की भीड़।

. स्व.नेवा राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक डा.मुकेश रौशन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलांस्व/ वैशाली: स्व नेवालाल राय को शिक्षा के प्रति लगाव रहने के कारण सुदूर ग्रामीण इलाकों में विद्यालय की स्थापना करने में अहम भूमिका थी। उन्होंने अपने समर्पण भाव से शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है। उक्त बातें शनिवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय बखरी दोआ के संस्थापक सह सचिव स्व नेवालाल राय की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहीं। 

माल्यार्पण करने वालों में पूर्व प्रमुख रामनाथ राय, समस्तीपुर जिले अन्तर्गत महद्दीनगर के उप प्रमुख प्रमोद राम, जिला पार्षद संजय कुमार, चेहरा कलां प्रखंड के निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, वस्ती सरसिकन पंचायत समिति दक्षिण के सदस्य सह राजद नेता गणेश राय , विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अनुपमा कुमारी,शिक्षक मंटू, राजेश रजक, मो सवीर, भोला पासवान,  अमरेश कुमार, ओम प्रकाश एवं हाई स्कुल बखरी दोआ के सभी शिक्षकगण।

मुखिया प्रदीप राय, बखरी दोआ पोस्ट ऑफिस के डाक बाबू सकल राय, राजद नेता बब्लू कुमार यादव, संतोष कुमार, सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य लोगो ने स्व नेवा राय के प्रतिमा पर श्रदांजलि स्वरूप पुष्प माला अर्पित किये स्व. नेवा राय के पुत्र राकेश कुमार समेत उनके परिवार के लोग शामिल थे।

ये भी पढ़े…

ट्रक ने 3 स्कूली बच्चों को रौंदा,2 की मौत,एक घायल,सड़क जाम।

 

https://satyamgramnews.in/एक-अनियंत्रित-ट्रक-ने-तीन/09/2024/14/16/56/50/satyamgramnewsnetwork/र्ट

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief