•नया ट्रांसफार्मर तो नहीं लगा पर पुराने ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया सैकड़ो उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं उपभोक्ता।
•लो वोल्टेज की समस्या से बिजली चालित उपकरण खराब होने से उपभोक्ता खासे परेशान ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकला/ वैशाली। चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरसिकन पंचायत के बिशनपुर गढ़ के वार्ड नंबर 15 में बीते 2 माह पूर्व 16 KV ट्रांसफॉर्मर मध्य रात्रि में चोरी हो गया था जिसकी शिकायत वहां के वार्ड के ग्रामीण एवं उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता चेहराकला को एक लिखित आवेदन देकर घटना के बारे में जानकारी दिया गया।
गर्मी के मौषम को देखते हुए तत्काल निजात पाने के लिए जेई के आदेश पर बगल में पुराने ट्रांसफार्मर पहले से ही लोड ज्यादा है उसमें ही चोरी हुए ट्रांसफर के समस्त उपभोक्ता के कनेक्शन को जोड़ दिया गया जिससे अब लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गया है।
लो वोल्टेज की समस्या हो जाने से उपभोक्ता के घर मे लगे बिजली से चालित उपकरण खराब हो रहे हैं सही से पंखा भी नहीं चल रहा है चेहराकला के विधुत शक्ति उपकेंद्र के जेई से संपर्क करने पर संतुष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं जिससे उपभोक्ता खासे परेशान दिख रहे हैं।
ग्रामीणों में बिजली विभाग के कनीय विधुत अभियंता चेहराकलां के विरुद्ध भारी आक्रोश है। उपभोक्ता ने स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन एवं जिला अधिकारी वैशाली से मामला को अपने स्तर से संज्ञान में लेते हुए यथाशीघ्र नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है और वैसे लापरवाह कनीय अभियंता पर जांचोप्रान्त कानूनी कार्रवाई करते हुए चेहराकलां विधुत शक्ति उप केंद्र से हटाने की मांग की है।
हालांकि संदर्भ में कनीय विधुत अभियंता चेहराकला से सर्विस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा इससे पहले व्हाट्सएप से प्रसंगत मामला के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief