
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां(वैशाली)1 सितम्बर 25। चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरचिकन पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद फैसल ने प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय चेहराकला की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने सार्वजनिक शिकायत पोर्टल (PG Portal) पर DOAHD/E/2025/0000845 नंबर से आवेदन कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य समस्याएँ :
डॉक्टर अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे पशुपालकों को इलाज नहीं मिल पाता।
दवाइयों की भारी कमी, किसानों को बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है।
टीका और जरूरी उपकरण (जैसे ट्रेलीस्टर 1962) तक उपलब्ध नहीं।
लंपी स्किन डिजीज (LSD) टीकाकरण केवल कागजों पर, वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुँच रहा।
पशुपालक /किसानों की क्या है पीड़ा
उप मुखिया फैसल ने बताया कि इन लापरवाहियों के कारण पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई पशुओं की मौत हो चुकी है और पशुपालन संकटग्रस्त हो गया है।
उप मुखिया द्वारा क्या मांग किया गया।
उन्होंने विभाग से मांग की है कि डॉक्टर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
दवा और टीके की पर्याप्त आपूर्ति हो।
किसानों को वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए निगरानी व्यवस्था कड़ी की जाए
यह मामला वर्तमान में “अंडर प्रोसेस” में है और आर.एन. चौधरी (JS), बिहार को कार्रवाई हेतु भेजा गया है।
उप मुखिया की शिकायत पर विभाग गंभीर
पंजीकरण संख्या – DOAHD/E/2025/0000845
शिकायत दर्ज – 23 अगस्त 2025
स्थिति – अंडर प्रोसेस
अधिकारी – आर.एन. चौधरी (JS), बिहार
#VaishaliNews #Rajapakar #Chehrakala #PashuChikitsalaya #LumpySkinDisease #BiharNews #GraminSamachar #KisanSamasya #AnimalHusbandry #PublicGrievance
और भी खबर है:-
वैशाली पुलिस का विशेष अभियान : 209 वारंट/कुर्की/इश्तेहार
https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-का-विशेष-अभि/08/2025/31/22/52/48/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief