
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,(वैशाली ) : जिले के राजापाकर प्रखंड के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के फतेहपुर फुलवरिया गांव स्थित ऐतिहासिक सरसई सरोवर के तट पर श्री द्वारिका कैलाश धाम स्थित शिव मंदिर के परिसर में सोमवार को जगत माता अम्मा जी के शिष्य रामसेवक साह द्वारा 251 छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल का वितरण किया गया।
वहीं दो दिव्यांग छात्र-छात्रा निवासी ग्राम लगुरांव महादलित छात्रा सोनी कुमारी व सरसई महादलित टोला निवासी सोनू कुमार को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा विद्यालक्ष्मी शर्मा पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला किसान श्री नागेंद्र सिंह सहित दर्जनों महामानवों के द्वारा छठ सामग्री व्रतियों के बीच वितरित किए गए। पूजन सामग्री पाकर महिलाओं में प्रसन्नता देखी गई।
जगत माता अंबाजी के शिष्य राम सेवक साह ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल मंदिर परिसर में आयोजित किए जाऐंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिनारायण केसरी दुर्गा देवी आरती जी राजकुमार साह विनय झा दीपू सहनी सुकिंदर सहनी, भोला सिंह अजीत सिंह आदि उपस्थित थे। अंबा के शिष्यों ने भी सहयोग किया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : 12 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद दो को भेजा गया जेल |
राजापाकर : 12 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद दो को भेजा गया जेल |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली