गोरौल, सत्यम ग्राम न्यूज़ : गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर तुर्की गाँव के जनवितरण प्रणाली बिक्रेता के द्वारा उपभोक्ता को खाद्यान न देकर कालाबाजारी मे बेचे जाने का मामला प्रकाश मे आया है. इसकी जकारी तब मिली ज़ब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्या भारती ने भौतिक सत्यापन किया. आपूर्ति पदाधिकारी ने इस संबंध मे शंभू कुमार पी डी एस दुकानदार से जबाब माँगा गया तों उसने कोई जबाब नहीं दिया गया|
आपूर्ति पदाधिकारी ने इसकी जानकारी एस डी ओ महुआ किशलय कुशवाहा को दिया. इसमें बताया गया की रसूलपुर तुर्की गाँव के पी डी एस दुकानदार ने 1200 कुइंटल चावल और गेहूं को उपभोक्ताओं के बीच वितरण नहीं कर कालाबाजारी मे बेच दिया है, जिसकी क़ीमत करीब 38 लाख रूपये है. एसडीओ ने उक्त दुकानदार पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया. एम ओ ने एसडीओ के आदेश पर एफ आई आर दर्ज करा दी है|
भगवानपुर थाना ने कांड संख्या 38 /2025 दिनांक 10 फरवरी 2025 दर्ज कर लिया है. इस मामले मे धारा 7 ई सी सहित अन्य धाराएं लगाई गयी है. इसकी पुष्टि अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा किया गया है|
ये भी पढ़े …
GORAUL : संभालू शाह बाबा रहमततुल्लाह अलैह के मजार पर श्रद्धांलूओ नें चढ़ाया चादर, मांगी मन्नतें।
GORAUL : संभालू शाह बाबा रहमततुल्लाह अलैह के मजार पर श्रद्धांलूओ नें चढ़ाया चादर, मांगी मन्नतें।