राजापाकर : जल जीवन हरियाली योजना के तहत अनेक हवादार,फलदार फलों के पेड़ वार्ड में लगाये गए।

फलदार पेड़  के साथ सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र राय व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष , मुखिया |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड के बैकुंठपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जल जीवन हरियाली योजना के तहत अनेक हवादार फलदार फलों के पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र राय व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह बैकुंठपुर पंचायत के मुखिया मंजेलाल राय ने सहयोग किया। कहा कि वृक्ष का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है।हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा हम स्वस्थ रहेंगे।

वहीं लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं मुखिया मंजेलाल राय ने कहा कि जिन लोगों के खेत में कुछ नहीं हो रहे हैं परती है उसमें मनरेगा योजना के तहत वृक्ष लगाने की सरकार की योजना है।जिसके तहत वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा खर्च भी मनरेगा योजना से दी जाती है। वैसे लोग भी अपने खेतों में भी वृक्षारोपण कर करते हैं। मनरेगा योजना के तहत आम अमरूद सागवान, सखूआ गैम्हार सहित अन्य‌ वृक्ष लगाए जाते हैं। जिससे आप अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं। पेड़ पौधे का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : जदयू पंचायत स्तरीय बैठक में पार्टी की मजबूती पर दिया बल।

राजापाकर : जदयू पंचायत स्तरीय बैठक में पार्टी की मजबूती पर दिया बल।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली