
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड मुख्यालय राजापाकर स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में बुधवार से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा (वर्ग 1 से 8) का जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार साह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया और प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से होने पर डीईओ ने प्रसन्नता जताई।
इसके साथ ही उन्होंने समीप स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों से विद्यालय की व्यवस्था और अध्ययन संबंधी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। विद्यालय में छात्रों की पर्याप्त उपस्थिति और शिक्षकों का पाठ टीका व्यवस्थित पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
डीईओ ने प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी, अमरेश कुमार, केशव नारायण राय, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार रवि, पुष्पा कुमारी, कुमारी पल्लवी, चांदनी कुमारी, शबनम खानम, शिदरा शरीफ, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिनंदन कुमार, राजेश कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
#जिला_शिक्षा_पदाधिकारी #विद्यालय_निरीक्षण #राजापाकर #अर्धवार्षिक_परीक्षा #शिक्षा_विकास #कदाचार_मुक्त_परीक्षा
यें भी पढ़े…
राजापाकर विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, 13 सितम्बर को देसरी में सम्मेलन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विधानसभा-में-एन/09/2025/09/23/17/22/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली