
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, आकाशचंद्र वर्मा। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बिहार स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सीपीएम नेता एवं ट्रेड यूनियन के सेक्रेटरी राजेंद्र पटेल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों ने राजेंद्र पटेल को बुके व शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों से ट्रेड यूनियन के सेक्रेटरी राजेंद्र पटेल को अवगत कराया और सरकार से शीघ्र वार्ता कर समाधान कराने की मांग रखी। राजेंद्र पटेल ने स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, दीपक कुमार, आशा देवी, निर्मला देवी सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
#दयालपुर #राजापाकर #स्वास्थ्यकर्मी #ट्रेडयूनियन #सीपीएम #बिहारस्वास्थ्यकर्मचारीसंघ #आशा_एएनएम
ये भी पढ़े…
अवैध कनेक्शन पर बिजली विभाग की सख्ती, दो के खिलाफ थाना में केस दर्ज।
https://satyamgramnews.in/अवैध-कनेक्शन-पर-बिजली-विभ/12/2025/18/22/48/41/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


