
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर,संवाददाता। बरांटी थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी मदन भगत का 28 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की दीपावली के दिन बिजली के करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे विवेक कुमार दीपावली की सजावट की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवेक बिजली का बोर्ड से लाइन काटकर तार को दांत से छील रहा था, तभी इनवर्टर की सक्रिय लाइन से करंट लग गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विवेक ने मुख्य बोर्ड से बिजली की सप्लाई बंद कर दी थी, परंतु इनवर्टर की लाइन चालू थी, जिससे हादसा हो गया। बताया जाता है कि शनिवार को ही विवेक हाजीपुर बाजार से दीपावली और छठ पूजा की खरीदारी कर लौटा था।
मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता मदन भगत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
घटना की सूचना मिलने पर बरांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और दीपावली की खुशियां गम में बदल गईं।

- #करंट_से_मौत #दीपावली_दुःखद_घटना #राजापाकर_समाचार #बरांटी_थाना #SATYAMGRAMNEWS
ये भी पढ़े…ó
राजापाकर में धूमधाम से मनाई गई लक्ष्मी पूजा, डाकघर चौक पर।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-धूमधाम-से-मन/10/2025/21/20/28/02/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली