सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बीती रात अपने सुरक्षा बलों के साथ छापामारी कर 2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैकुंठपुर गांव निवासी जगन्नाथ राय (पिता बैजू राय) के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध देशी शराब का कारोबार करता है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जगन्नाथ राय के घर से देशी शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र के देशी शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा देशी व विदेशी शराब विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है।
#देशीशराबबरामद #अवैधशराब #राजापाकरपुलिस #जेलभेजा_गया #आकाशचंद्रवर्मा #SATYAMGRAMNEWS
ये भी पढ़े….
एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
https://satyamgramnews.in/एनडीए-प्रत्याशी-महेंद्र/10/2025/21/21/51/39/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली