देसरी : ज्योत्सना प्रिंसी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में एनटीटी द्वितीय वर्ष में प्रशिक्षणरत सैकड़ों बच्चो का आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा लिया गया।

सत्यम ग्राम न्यूज़,देसरी। प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर चौक स्थित ज्योत्सना प्रिंसी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में एनटीटी द्वितीय वर्ष में प्रशिक्षणरत सैकड़ों बच्चो का आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर वैशाली  के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ रणजीत पंजियारा द्वारा मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा लिया गया . उन्होने विभिन्न शिक्षण विधियों के बारे में बारीकी से पूछा . साथ ही उन्हें पढ़ाने का उन तरीको को बोर्ड पर लिखकर दिखलाने को कहा गया।

प्रशिक्षुओं ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया एवम विभिन्न शिक्षण विधि जैसे संश्लेषण – विश्लेषण , डाल्टन विधि ,कहानी विधि ,खेल विधि ,प्रश्नोत्तरी विधि,आगमन – निगमन विधि आदि दर्जनों विधियों को प्रशिक्षुओं ने आत्मविश्वास के साथ जबाब दिया. वही प्रशिक्षुओं ने अपना पढ़ाने का कौशल को प्रदर्शित भी किया.  डॉ पंजीयारा ने काफी सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षु काफी मेघावी और मेहनती है.

संस्थान द्वारा किया गया प्रयास  प्रशिक्षुओं में झलक रही है. वायवा से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है. यह प्रशिक्षु को अपने ज्ञान और समझ को मौखिक रूप से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है. जिससे उनके संचार कौशल में सुधार होता है. प्रशिक्षुओं  को गहन समझ विकसित करने के लिए प्रेरित करती है .और उन्हें जटिल विषयों के बारे में विस्तार से सोचने के लिए प्रोत्साहित करती. डॉ रणजीत पंजियारा ने अच्छे से विषय को प्रस्तुत करने के लिए अंकिता, निकिता, रिशु ,संजू, गूंजा, ब्यूटी, पिंकी, जूही, रौनक, बाबी, आदिति आदि प्रशिक्षुओं की सराहना किया.संस्थान के निदेशक आभा सिंह नेबताया कि एनटीटी सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं का आज वायवा प्रैक्टिकल समाप्त हुआ है।

आगामी छब्बीस मई से इनका फाइनल परीक्षा प्रस्तावित है. उनके बेहतर परिणाम के लिए आगामी दिनों में उनके के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा जिससे उनका बेहतर तैयारी हो सके।

ये भी पढ़े…

HAJIPUR : दानवीर व शुरवीर भामाशाह के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व पटना के बापू सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुँचे के लिए लोगो से भामाशाह जागृति मंच पटना ने किया आव्हान।

https://satyamgramnews.in/hajipur-दानवीर-व-शुरवीर-भामाशाह/04/2025/20/18/54/09/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली