
सत्यम ग्राम न्यूज,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर थाना पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों मामलों में 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट के आदेशानुसार अलग-अलग निर्णय लिए गए।
थाना कांड संख्या 456/25 के तहत अपहृता सुमन कुमारी, पिता विनोद पासवान, निवासी ग्राम बखरी सुपायन को राजापाकर थाने के एएसआई संजीवन पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर बिदुपुर स्टेशन से बरामद किया। इसके बाद हाजीपुर न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया। बयान के आलोक में न्यायालय के आदेश पर 17 दिसंबर (बुधवार) को युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं थाना कांड संख्या 414/25 के मामले में अपहृता उजाला खातून, पति अजहरुद्दीन, निवासी ग्राम अलीपुर को राजापाकर थाने के एसआई संदीप मंडल ने गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता से बरामद किया। पुलिस के अनुसार उजाला खातून आदित्य कुमार, पिता राकेश शर्मा के साथ फरार हो गई थी। 164 के बयान में उजाला खातून ने कोर्ट को बताया कि उसने आदित्य कुमार से स्वेच्छा से शादी की है और उसके साथ ही रहना चाहती है। इस पर न्यायालय ने आदेश देते हुए युवती को आदित्य कुमार के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दोनों मामलों में सफल बरामदगी और न्यायालय के आदेश के पालन पर राजापाकर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने संतोष व्यक्त किया।
#राजापाकर #अपहरणमामला #पुलिसकार्रवाई #युवतीबरामद #164बयान #हाजीपुरकोर्ट #वैशालीन्यूज
ये भी पढ़े…
शहीद अमिता बच्चन की स्मृति में सराय थाना परिसर में प्रतिमा अनावरण, पत्नी को मिला पुलिस नियुक्ति पत्र।
https://satyamgramnews.in/शहीद-अमिता-बच्चन-की-स्मृत/12/2025/17/18/49/36/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


