नितिन नवीन के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।

 

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,आकाशचंद्र वर्मा।पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राजापाकर सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे एक ऊर्जावान और युवा नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके मार्गदर्शन में भाजपा का राष्ट्रीय संगठन और अधिक सशक्त होगा।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह हाईकोर्ट अधिवक्ता लालजी कुमार राकेश ने कहा कि नितिन नवीन लंबे समय से राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका गहरा नाता रहा है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचने वाले वे प्रथम नेता हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ, मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, सुबोध कुमार सिंह, लालजी कुमार राकेश, बबलू गुप्ता, नीतीश मस्ताना, शानू झा, अमरेश कुमार सिंह, पप्पू कुमार, कायस्थ महासभा के दीपक सिंहा, अविनाशचंद्र, रणबीर कुमार अम्बष्ट, चंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, कमलनाथ चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार को मिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरव

#नितिन_नवीन #भाजपा #कार्यकारी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #राजापाकर #बिहार_राजनीति #भाजपा_कार्यकर्ता #राष्ट्रीय_राजनीति

ये भी पढ़े…

महुआ थाना की निष्क्रियता से नाराज अंचल व जनप्रतिनिधि, दो पंचायतों को राजापाकर थाना में शामिल करने की मांग।

https://satyamgramnews.in/महुआ-थाना-की-निष्क्रियता/12/2025/14/20/55/41/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली