सत्यम ग्राम न्यूज़ ,हाजीपुर( वैशाली ) : जिला के टॉप-20 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल एवं 25,000 रू0 के इनामी व लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के वांछित कुख्यात अपराधकर्मी सुनिल कुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयावी पाई है|
वैशाली पुलिस के द्वारा जिले के कुख्यात, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में वैशाली जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कांडों में वांछित सुनिल कुमार की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुख्यात अपराधकर्मी सुनिल कुमार घटारो के तरफ से आ रहा है। जिसे गठित टीम के द्वारा आज दिनांक-22.01.2025 को सदर थाना क्षेत्र के हरौली भठी के आगे कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो की उक्त अपराधकर्मी सुनिल कुमार, वैशाली पुलिस के टॉप-20 की सूची में शामिल है जिसपर वैशाली पुलिस द्वारा 25,000/- का ईनाम घोषित है। उक्क्त आशय की जानकारी प्रेस रिलीज कर वैशाली आरक्षी कार्यालय के द्वारा दिया गया |
ये भी पढ़े…
वैशाली : भाजपा ने संविधान गौरव अभियान किये आयोजित। – SATYAM GRAM NEWS
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief