
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। मां दुर्गे के पंचम रूप स्कंद माता की पूजा अर्चना एवं पाठ के साथ ही दुर्गा पूजा परवान चढ़ने लगा है। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित होने वाले रावण पुतला दहन समारोह के लिए पुतले के निर्माण में श्रमिक कलाकार निरंतर लगे हुए हैं|
जहां माँ की आराधना में पंडित विवेक कुमार झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालु गण भक्ति में लीन हैं वही बड़ी दुर्गा मंदिर राजापाकर बाजार में श्रद्धालु गण माँ के गीत के साथ-साथ दुर्गा पाठ के वाचन में व्यस्त दिख रहे हैं। वही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मां के गीत से संपूर्ण क्षेत्र लोग भक्ति रस में डूब गए हैं।
ये भी पढ़े …
वैशाली : जिला कुशवाहा संघ के प्रखंड इकाई द्वारा दानदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन |
वैशाली : जिला कुशवाहा संघ के प्रखंड इकाई द्वारा दानदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन |
रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली