सत्यम ग्राम न्यूज़ , ०७ जनवरी २०२५ ,राजापाकर। प्रखंड कार्यालय के परिसर में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र राय के सौजन्य से प्रशिक्षु एडीएम सह अंचलाधिकारी आरती कुमारी व पूर्व सीओ गौरव कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के हवादार फलदार सखुआ सागवान व फूलों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रशिक्षु एडीएम आरती कुमारी ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है।वृक्ष नहीं रहेंगे तो हमारा पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा सभी व्यक्तियों को अपने आसपास वृक्ष लगाने चाहिए श्री महेंद्र राय ने कहा कि मेरा जीवन का लक्ष्य है कि 20हजार पौधे प्रखंड क्षेत्र में लगाए जाएं। विद्यालयों में बच्चों के जन्म दिन पर वृक्ष भेंट कर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है। किसी शादी समारोह में भी वृक्ष भेंट कर लोगों को वृक्ष लगाने के प्रति प्रेरित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष से हम आय भी प्राप्त कर सकते हैं। सागवान व महोगनी के वृक्ष लगाकर 10 साल में हम लाखों रुपए उसे अर्जन कर सकते हैं। वायु प्रदूषण भी संतुलित होगा। मौके पर तपसी प्रसाद सिंह पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव पूर्व मुखिया शंभू सिंह अंचल नाजिर उमेश भगत नवीन कुमार संजीत कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : फ्रेंच बॉक्सिंग में राजापाकर के साहिल सिंह को बधाई देने का लगातार सिलसिला है जारी।
राजापाकर : फ्रेंच बॉक्सिंग में राजापाकर के साहिल सिंह को बधाई देने का लगातार सिलसिला है जारी।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली