प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोपों की जांच तेज, डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।  राजापाकर प्रखंड के बेरई पंचायत स्थित आरडीए उच्च माध्यमिक विद्यालय दामोदरपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सोनू कुमारी पर अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने 32 हस्ताक्षरों वाला आवेदन अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग को भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में 11वीं कक्षा के नामांकन व पंजीकरण शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की जा रही है। बोर्ड द्वारा तय 515 रुपये के स्थान पर 550 रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, कुछ छात्रों का नामांकन रोकने और पूर्ववर्ती छात्रों को अंक पत्र, मूल प्रमाणपत्र व विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र देने में अनावश्यक विलंब तथा अतिरिक्त वसूली की शिकायत भी की गई है।

आवेदन में विद्यालय के समग्र माहौल पर भी प्रश्न उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्र–छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार अपनाया जाता है, जिससे शिक्षण वातावरण प्रभावित हो रहा है।

इन सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका सोनू कुमारी को डीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। नोटिस में विद्यालय के सभी पदस्थापित शिक्षकों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से अनियमितताएँ चल रही थीं। सामूहिक शिकायत करने वालों में धर्मेंद्र पासवान, राजेंद्र पासवान, शिव शंकर पासवान, अशोक कुमार सिंह, लालन प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर राय, आकाश कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।

“विद्यालय में अनियमितताओं के आरोप गंभीर, डीईओ ने की कार्रवाई शुरू”

#विद्यालयअनियमितता #राजापाकर #शिक्षाविभाग #DEOकार्रवाई #बेरईपंचायत #दामोदरपुरविद्यालय #प्रधानाध्यापिका_आरोप #शिक्षणवातावरण

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस, जागरूकता ही सुरक्षा की कुंजी—वक्ताओं का संदेश।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस, जागरूकता ही सुरक्षा की कुंजी—वक्ताओं का संदेश।

 “मानवाधिकार जागरूकता ही सुरक्षित समाज की नींव”

AAKASH GIRI
Author: AAKASH GIRI