गोरौल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल/वैशाली : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सबसे पहले रक्तदान कर किया . शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने कहा कि मनुष्य जीवन मे ब्लड की महत्व को जो समझ गया,जीवन को समझ गया. रक्तदान महादान है. आपके द्वारा दिये गए रक्त किसी जरूरत मंद की जान बचा सकता है. समय समय पर हम सभी को रक्तदान करना चाहिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री कुमार ने उपस्थित रक्तदाताओं को कहा कि आप सभी जब भी रक्तदान करे तो सरकारी अस्पताल में ही करे।

अन्य जगहों पर लगाये गए रक्तदान शिविर से बचे. आप सब जो आज रक्तदान किये है ये रक्त जरूरत मंदो को निःशुल्क दिया जायेगा. स्वस्थ्य मनुष्य को वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिये. रक्तदान करने से कैंसर, हार्ड अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है . रक्तदान करने बालो में डॉ सत्यनारायण पासवान , डॉ संजय कुमार, डॉ साधना कुमारी, रागिनी कुमारी,संतोष कुमार,मंतोष कुमार सहित अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़े…

थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित।

https://satyamgramnews.in/थाना-परिसर-में-भूमि-विवाद/09/2024/14/19/14/04/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR