बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन जर्जर, हादसे का खतरा

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा — राजापाकर में बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन जर्जर हालत में है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कार्यालय का अपना भवन न होने के कारण यह किसान भवन परिसर (थाना के बगल) में संचालित हो रहा है। दो साल पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन घटिया कार्य के चलते छत से चट गिर रहे हैं और बारिश में पानी टपकता है। परिसर में जल निकासी न होने से पानी भर जाता है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि विवशता में किसान भवन में कार्यालय चल रहा है और मरम्मती के लिए पत्राचार किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि पहले प्रखंड प्रमुख फंड से मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अधूरा काम होने पर पंचायत सचिव पर केस दर्ज हुआ। अब पंचायत विकास योजना या अन्य फंड से शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।

#राजापाकर #बालविकासपरियोजना #जर्जरभवन #मरम्मत #बीडीओआश्वासन

ये भी पढ़े...

चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट की प्रखंड इकाई का गठन

https://satyamgramnews.in/चिकित्सा-एवं-जन-स्वास्थ्/08/2025/11/22/45/05/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief