
बाल विवाह से मुक्ति के लिए बसंता–जहानाबाद पंचायत में 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत।
सत्यम ग्राम न्यूज़,लालगंज, वैशाली।बाल विवाह से मुक्ति के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत लालगंज प्रखंड के बसंता–जहानाबाद पंचायत में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं जनसमुदायों के बीच बाल विवाह की रोकथाम तथा इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।
अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ गैर-कानूनी भी है। भारत में लड़कियों की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में किया गया विवाह बाल विवाह माना जाता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषियों को ₹1,00,000 तक जुर्माना, दो वर्ष की सजा या दोनों एक साथ हो सकती है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है, विशेषकर बालिकाओं के सपनों और भविष्य को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में विधिक सेवक अमरेश कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार ने लोगों को अपनी बच्चियों का बाल विवाह नहीं कराने की शपथ दिलाई। वहीं मुखिया गणेश राय ने पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
#बालविवाहमुक्तभारत #बालविवाहउन्मूलन #जागरूकताअभियान #वैशालीसमाचार #लालगंज #बसंताजहानाबाद #कानूनीजागरूकता #बालअधिकार #पंचायतसमाचार
ये भी पढ़े…
रात में पांच पोल का एलटी तार काटा गया, दो कृषि उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप।
https://satyamgramnews.in/रात-में-पांच-पोल-का-एलटी-ता/12/2025/19/21/46/12/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


