बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर | आकाशचंद्र वर्मा : राजापाकर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर के कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार (जंदाहा) के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने बाकरपुर पंचायत में जांच अभियान चलाया। छापामारी दल में कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार (बसंतपुर) सहित मानव बल हेमंत कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

जांच के दौरान मुनेश्वर भगत,पिता–वासुदेव भगत, ग्राम बाकरपुर को बकाया राशि जमा किए बिना अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। वहीं सीमा देवी,पति–मनन भगत,ग्राम बाकरपुर का बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेद किया गया था, इसके बावजूद चोरी से बिजली जलाते पाया गया।

इसके अलावा विनय पासवान,पिता–मधुसूदन पासवान, ग्राम बाकरपुर द्वारा बिना विद्युत कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। मीरा देवी,पति–विपिन पासवान, ग्राम बाकरपुर को भी मौके पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

छापामारी दल द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।

#बिजलीचोरी #राजापाकर #विद्युतविभाग #छापामारी #प्राथमिकी #बाकरपुर

ये भी पढ़े....

अवैध कनेक्शन पर बिजली विभाग की सख्ती, दो के खिलाफ थाना में केस..

https://satyamgramnews.in/अवैध-कनेक्शन-पर-बिजली-विभ/12/2025/18/22/48/41/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली