
सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
हाजीपुर | बिहार दिवस विशेष रिपोर्ट : बिहार दिवस के अवसर पर अक्षयवट राय स्टेडियम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में चौकीदार-दफादार परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस परेड में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए चौकीदार एवं दफादारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी जवानों को स्वच्छ एवं निर्धारित वर्दी धारण करने, समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में आसूचना संकलन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण में अपनी जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने चौकीदार-दफादार व्यवस्था की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस तंत्र की आधारभूत कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता से अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
इसी अवसर पर स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा हाजीपुर शहरी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नागरिकों को सामाजिक एकता, स्वच्छता एवं कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न।
#बिहार_दिवस
#हाजीपुर_समाचार
#चौकीदार_दफादार
#पुलिस_परेड
#कानून_व्यवस्था
#स्काउट_गाइड
#प्रभात_फेरी
#सामाजिक_जागरूकता
#सत्यम_ग्राम_न्यूज़
*ऑनलाइन गैस बुकिंग बाधित होने पर नई व्यवस्था लागू, उपभोक्ताओं को कूपन से मिलेगी गैस।
https://satyamgramnews.in/ऑनलाइन-गैस-बुकिंग-बाधित-ह/03/2026/12/14/23/06/sgnnetworkmahua/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


