
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के स्मार्ट क्लास परिसर में नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पदाधिकारी प्रो. रविरंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। स्वागत भाषण डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने देते हुए कहा कि शिक्षा कहीं से भी ली जाए, किंतु गुरु का महत्व कभी कम नहीं होता और उनका सम्मान आवश्यक है।
मुख्य वक्ता डॉ. नवल किशोर शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति को समझना ही हमारे देश का भविष्य तय करेगा। छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ शिक्षकों से भी मार्गदर्शन लेना होगा। डॉ. प्रमोद शर्मा ने छात्रों को गलत संगत से बचने और सही रास्ते पर चलने की सलाह दी।
डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा, डॉ. तेज नारायण सिंह और डॉ. कौशल सिंह ने भी अपने विचार रखे। समापन भाषण डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जया चौधरी ने किया।
#नईशिक्षानीति #भारतीयज्ञानपरंपरा #बीएमडीमहाविद्यालय #राजापाकर #NSS #संगोष्ठी #शिक्षा
यें भी पढ़े…
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण।
https://satyamgramnews.in/जिला-शिक्षा-पदाधिकारी-ने/09/2025/10/17/29/35/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली