CHATHPUJA : भक्ति भाव से पूरा किया गया खरना का अनुष्ठान, वातावरण हुआ आस्थामय।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली ,संवाददता- आकाश चंद्र वर्मा।लोक आस्था व सूर्योपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया गया। व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम में स्नान-पूजन के बाद गुड़, चावल और दूध से बनी खीर, रोटी व फल का भोग लगाकर सूर्य देवता और छठ माता से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

खरना उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिजनों व पड़ोसियों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। घर-घर में वेदी पर घी के दीप जलते नजर आए, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीतों —“ केलवा के पात पर उगले सूरज देव” आदि — गाना गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सोमवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए घाटों की सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था जोरों पर है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई परेशानी न हो।

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के व्रती इंदुबाला देवी ने बताया, “जब सासू मां का देहांत हुआ, तबसे पिछले 26 वर्षों से मैं छठ व्रत कर रही हूं। यह हमारे परिवार की आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है।

#छठमहापर्व #खरना #भक्तिभाव #राजापाकर #आस्था_का_पर्व #सूर्योपासना #छठ2025 #लोकआस्था #सत्यम_ग्राम_न्यूज़

ये भी पढ़े….

प्यारेपुर छठ घाट की साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त।

https://satyamgramnews.in/प्यारेपुर-छठ-घाट-की-साफ-सफ/10/2025/26/17/01/30/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली