
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड के मध्य विद्यालय भलुई परिसर में सोमवार को आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान डॉ. उपाध्याय ने कहा कि आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर आवश्यक दवाइयों के साथ बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से की जाएंगी।
कार्यक्रम के बाद भलुई व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की जांच डॉ. एस.पी. उपाध्याय एवं डॉ. सुधा मिश्रा द्वारा की गई। जांच के बाद लोगों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
इस अवसर पर बीएचएम सौरभ रंजन, वशिष्ठ नारायण सिंह, एएनएम रीना कुमारी, रंजीत ठाकुर, सनी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने आरोग्य मंदिर के खुलने को क्षेत्र के लिए लाभकारी कदम बताते हुए खुशी व्यक्त की।
“गांव में ही मिलेगा इलाज — भलुई में खुला आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर”
#AyushmanBharat #AarogyaMandir #Rajapakar #HealthCamp #SatyamGramNews #Bhalui
ये भी पढ़े…
कर्णपुरा विद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान, एसडीपीओ संजीव कुमार ने बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के गुर।
https://satyamgramnews.in/कर्णपुरा-विद्यालय-में-सड/12/2025/08/18/06/28/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


