मुजफ्फरपुर : भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर एक प्रयास मंच ने पटाखे छोड़कर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया |

मुजफ्फरपुर,सत्यम ग्राम न्यूज़ : बहलखाना स्लम बस्ती मे भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री  सुनीता विलियम्स के 9 महिना बाद सुरक्षित वापस धरती पर लौटने पर जश्न  मनाया गय| एकता मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा की अंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य हमेसा से इंसानो को अपनी ओर खिचता है चाँद तारे से लेकर आसमान मे चमचमाते ग्रह के बारे मे हर कोई जानना चाहता है. इस बार भारत की बेटी सुनीता विलियम्स को अमेरिकी अंतरिक्ष ऐजेंसी नासा (NASA) ने 5 जून 2024 को 8 दिन के लिए खास मिशन के लिए अंतरिक्ष पर भेजा पर तकनीकी खामी के कारण इन्हे 9 महिना तक अंतरिक्ष मे रुकना रुकना पड़ा और  19 मार्च सुबह 3:27 मिनट पर नौ महिना बाद वापस धरती पर लौटी.|

भारतीय मूल की  अन्तरिक्ष यात्री सुनीता  विलियम ने एक इतिहास रच दिया क्योंकि 9 महीना अंतरिक्ष पर होना आसान नहीं था इन्होंने हिम्मत नहीं हारी हर दिन उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा रिसर्च जारी रखी और इंतजार किया इन्होंने धैर्य साहस और आत्मविश्वास से दुनिया को सिखाया की कठिनाई के आगे झुकना नहीं है चाहिए अगर मन में दृढ़ निश्चय हो तो कुछ भी संभव नहीं है धैर्य रखने वालों की जीत निश्चित होती है. सुनीता विलियम की अंतरिक्ष में 9 महीना फंसे रहने के बाद बुधवार को धरती पर लौटने पर एक प्रयास मंच के द्वारा पटाखा और मिठाई खिलाकर जशन मनाया. कार्यक्रम में रौशन मल्लिक, राजदीप, पार्वती देवी, राधा देवी, गीता देवी, सरोज मसीह , संजय रजक व अन्य लोग उपस्थित थे|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित |

राजापाकर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित |

CHANDAN KUMAR
Author: CHANDAN KUMAR