
शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए संबल बना प्रशासन।
राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। सत्यम ग्राम न्यूज़ : भीषण ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। ऐसे में अंचल प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। अंचल कार्यालय की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे आम लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।
मंगलवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बना रहा। इसी को देखते हुए कुशवाहा चौक, हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यापक व्यवस्था की गई है।
वहीं अंचलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में गरीबों, दलितों, महादलितों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। राजापाकर उत्तरी पंचायत के चित्रगुप्त नगर स्थित महादलित टोला में उर्मिला देवी, रामजनीया देवी, राम परी देवी, इनरिया देवी, कृष्णा देवी सहित अन्य जरूरतमंद महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में अलाव और कंबल गरीब व असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
#राजापाकर #वैशाली #भीषण_ठंड #शीतलहर #अंचल_प्रशासन #अलाव_व्यवस्था #कंबल_वितरण #गरीबों_की_मदद #प्रशासन_आपके_द्वार
ये भी पढ़े…
हाजीपुर में विधिज्ञ संघ परिसर में श्रद्धा के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस।
https://satyamgramnews.in/हाजीपुर-में-विधिज्ञ-संघ-प/12/2025/26/16/42/02/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


