सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। समाजवादी आंदोलन से जुड़े बिहार सरकार के भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की छठी पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजापाकर पूर्वी टोला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महागठबंधन कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधान पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि स्वर्गीय तुलसीदास मेहता राजद के कद्दावर नेता थे। उनके पुत्र आलोक मेहता भी उजियारपुर से विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
स्व. मेहता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से की थी। वह पहली बार जंदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। लगातार आठ बार चुनाव लड़ने के दौरान पांच बार उन्हें जीत हासिल हुई। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में उन्होंने ऊर्जा मंत्री का कार्यभार संभाला, वहीं राबड़ी देवी की सरकार में उन्हें वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया। कर्पूरी ठाकुर की सरकार में वह शिक्षा मंत्री भी रहे। उनका निधन 12 सितंबर 2019 को हुआ था।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रभात कुमार चौधरी, सुचित्रा चौधरी, रघुवंश प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार राय, वकील राय, रामप्रवेश कुमार, प्रहलाद प्रसाद यादव, आमोद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
#तुलसीदासमेहता #छठीपुण्यतिथि #राजापाकर #समाजवादीनायक #राजद #बिहारराजनीति #श्रद्धांजलिसभा #महागठबंधन
यें भी पढ़े….
*मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं : उप मुखिया..
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं : उप मुखिया
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली