
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर से आकाशचंद्र वर्मा की रिपोर्ट। राजापाकर: थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अंचलाधिकारी गौरव कुमार, अपर थाना प्रभारी सह प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप मंडल, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार एवं अंचल कर्मी विकास उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कई मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर निपटारा कर दिया गया। वहीं कुछ विवादों में नोटिस जारी कर अगली तिथि में पक्षों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
प्रमुख विवादों की जानकारी :महेंद्र राय बनाम आनंद कुमार: वादी महेंद्र राय ने आरोप लगाया कि प्रतिवादी आनंद कुमार उनकी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिवादी शिविर में उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर बुलाया गया।
विकास कुमार बनाम भोला पासवान: भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सीओ ने इस मामले में भी दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
मीरा देवी बनाम मोहम्मद शहीद: वादी ने कहा कि अंचल अमीन की मापी के बाद भी प्रतिवादी भूमि पर दखल कर रहे हैं। थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस देकर आगामी शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
अंचलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में शांति भंग की आशंका हो, उनपर थाना अध्यक्ष द्वारा चिन्हित कर धारा 107 की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में सभी पक्ष शांति बनाए रखें, किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें, अन्यथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#भूमिविवाद_निवारण #राजापाकर #थाना_शिविर #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #भूमि_विवाद #अंचलाधिकारी #शांति_व्यवस्था
ये भी पढ़े…
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 118वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
https://satyamgramnews.in/बैंक-ऑफ़-बड़ौदा-का-118वां-स्थ/07/2025/19/23/08/55/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief