
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली: जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत भेरोखड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर अंचल अधिकारी पातेपुर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया है कि वार्ड संख्या 04 में भोरेन भगत जी लीची बागान से हरिजन बस्ती होते हुए महेश भगत जी के घर तक आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से प्रतिदिन करीब दो हजार लोगों का आवागमन होता है, लेकिन वर्तमान में केवल कच्ची एवं पगडंडी सड़क होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी कठिनाई होती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि गांव तक एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन आसानी से पहुंच सकें और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
#VaishaliNews #Patepur #Bherokhra #RoadConstruction #BiharNews #GramNews #SatyamGramNews #Vaishali #VillageIssue #BreakingNews
ये भी पढ़े…
वैशाली में मनरेगा घोटाले का खुलासा, निजी भूमि योजनाओं पर लगी रोक।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-मनरेगा-घोटाले/05/2026/18/17/47/16/satyamgramnewsnetwork/
CPGRAMS शिकायत के बाद जांच में लाखों की अनियमितता उजागर, दोषियों से वसूली और कार्रवाई शुरू
Author: LAXMI KUMARI
संवाददाता : पातेपुर,वैशाली