मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, राणा कृषि समन्वयक को डीएम ने किया सम्मानित।

वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क: महुआ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025 के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) एवं विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राणा कृषि समन्वयक को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिन के द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  चेहरा कलां प्रखंड के बस्ती सरसीकन पंचायत में तैनात क़ृषि समन्वयक राणा ज़ी के द्वारा किए गए समर्पित कार्य से मतदाता सहभागिता को नई मजबूती मिली है।

इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान को मिला सम्मान

#मतदाता_दिवस#महुआ_विधानसभा#SIR2025#विधानसभा_चुनाव#राणा_कृषि_समन्वयक#DM_Vaishal#वर्षा_सिन#लोकतंत्र#निर्वाचन_कार्य#वैशाली_समाचार

ये भी पढ़े.

महुआ में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ।

https://satyamgramnews.in/महुआ-में-अंतर्राष्ट्रीय/01/2026/23/21/10/32/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief