महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न

 

 

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,महुआ। महुआ मुकुंदपुर स्थित लीलावती विवाह भवन में रविवार को महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की तथा संचालन सचिव राम शंकर राय ने किया।

बैठक में जिला संघ के उपाध्यक्ष अमजद अली विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभा की शुरुआत नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने और उनका स्वागत करने से हुई। अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने अपने संबोधन में जीवन प्रमाण पत्र, ईसीएचएस और स्पर्श पेंशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इसके उपरांत जिला उपाध्यक्ष अमजद अली ने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

सभा का समापन महुआ प्रखंड पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष फूल बाबू के धन्यवाद ज्ञापन और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर सक्रिय सदस्य विश्वनाथ पंडित, हरेंद्र ठाकुर, शत्रुघ्न राय, प्रवीण कुमार, दिनेश प्रसाद राय, सिया शरण सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिंह एवं ललितेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

महुआ #पूर्वसैनिकसंघ #बैठक #विजयदिवस #संगठन #महुआसमाचार #सत्यमग्रामन्यूज़

यें भी पढ़े…

सुमेरगंज में होगा विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन।

https://satyamgramnews.in/सुमेरगंज-में-होगा-विशालक/09/2025/27/12/31/56/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief