महुआ के चर्चित यूट्यूबर प्रिंस यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

 

•खबरों को लेकर चर्चा में रहे “टाइम्स ऑफ महुआ” चैनल के संस्थापक की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, समर्थकों ने की न्यायिक जांच की मांग।

सत्यम ग्राम न्यूज़ | महुआ (वैशाली) जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चर्चित यूट्यूबर एवं “टाइम्स ऑफ महुआ” चैनल के संस्थापक प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस यादव को महुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महुआ थाना कांड संख्या 134/26 में दर्ज एक मामले में जांच के उपरांत प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की विधिसम्मत जांच के बाद कार्रवाई की गई है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया गया।

गौरतलब है कि प्रिंस यादव अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से स्थानीय जनसमस्याओं, जनप्रतिनिधियों, डीलरों एवं प्रशासनिक मामलों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। हाल के दिनों में डीलरों तथा वर्तमान विधायक से संबंधित खबरों को लेकर वे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए थे।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पूरी घटना में प्रशासनिक स्तर पर भी कई पहलुओं की जांच आवश्यक है।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की नजर आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

#PrinceYadav #TimesOfMahua #MahuaNews #VaishaliNews #YouTuberArrested #MahuaPolice #HajipurCourt #BiharNews #SatyamGramNews #BreakingNews #VaishaliPolice #Mahua #AkhileshKumar #LocalNews #JudicialCustody

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार, मुख्य संपादक

सत्यम ग्राम न्यूज़

📞 9931084637

📧 satyamgramnews@gmail.com

🌐 satyamgramnews.in

ये भी पढ़े…

खबरों को लेकर चर्चा में रहे “टाइम्स ऑफ महुआ” चैनल के संस्थापक की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, समर्थकों ने की न्यायिक जांच की मा

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/0E7UY4

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief